रायपुर सिटी सेंटर मॉल में तीसरी मंजिल से पिता की गोद से फिसला एक साल का बच्चा, नीचे गिरने से मौत

शेयर करें

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में तीसरी मंजिल से गिरने से करीब एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को गोद में लिया व्यक्ति के आसपास दो और बच्चे थे। एक बच्चे को एस्केलेटर में चढ़ा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा तो दौरान गोद में रखा दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया। वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गया।

इसके बाद आसपास के लोग और परिजन बच्चे को नजदीक के यशोदा अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां और पिता दोनों बेहोश हैं। मां को पचपेड़ी नाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पिता भी दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं। रात 12 बजे तक पुलिस परिजनों की तलाश करती रही। देर रात बच्चे की जानकारी मिल पाई। इसकी सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार न्यू मेट्रोसिटी निवासी राजन कुमार का परिवार मंगलवार शाम सिटी सेंटर मॉल घूमने गया था। उनके साथ बच्चे भी थे। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे| तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल जाने के लिए एस्केलेटर में चढ़ रहे थे। तभी राजवीर हाथ से फिसल गया और नीचे गिर गया। उसका सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

You cannot copy content of this page