Breaking News : डिप्टी कलेक्टर के चैंबर में लगी भीषण आग, कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप

शेयर करें

कोरबा। कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में भीषण आग लगी है| आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया| वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया| इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए|

बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस खुलने के दौरान आगजनी घटना घटी| डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चैंबर में लगी भीषण आग में रखे अहम दस्तावेज समेत कुर्सी और टेबल जलकर खाक हो गए| आफिस के चैंबर में लगे एस सी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना घटी है|

 

You cannot copy content of this page