नौकरी लगाने के नाम 71 लाख रूपये की धोखाधड़ी, भिलाई में पकड़ा गया गिरोह का मुख्य आरोपी

शेयर करें

भिलाई। नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को सुपेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले पढे लिखे नवयुवको से ठगी करते थे। मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम पर 71 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। अब तक 15-20 से भी अधिक लोगो को झांसा दे चुका है। आरोपी के खिलाफ धारा 393/2024 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम रावा तहसील तरसीवा धतमरी अर्जुनी ने अपने अन्य पीड़ित साथियो के साथ थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन मानिकपुरी निवासी सुपेला द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्य पीड़ितो से मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह के आरोपी अर्जुन मानिकपुरी की तलाश में लग गई।

इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी अर्जुन मानिकपुरी सुपेला आया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना होकर आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी से 7,10,000 रूपये एवं प्रार्थी के अलावा करीबन 15-20 लोगो से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर करीबन 71 लाख रूपये की ठगी करना बताये। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

 

You cannot copy content of this page