इस एक नाम ने बॉलीवुड को दी चार फिल्में, सब हुईं ब्लॉकबस्टर

शेयर करें

न्यूज़रूम| ये साल बॉलीवुड के लिहाज से अच्छा साबित होने वाला है| इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं| पिछले साल ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ जैसी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं| हम आपको 4 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम एक ही था और चारों फिल्मों ने अपने-अपने टाइम पर काफी अच्छी कमाई की थी|

वो एक नाम है ‘अंदाज’ इस नाम से चार फिल्में बनी हैं| खास बात तो ये है कि चारों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं|

‘अंदाज’ नाम से पहली बार साल 1949 में फिल्म आई थी| इस फिल्म में दिलीप कुमार, राज कपूर लीड रोल में थे| ये अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी|

पहली फिल्म बनने के 22 साल बाद साल 1971 में फिर से ‘अंदाज’ आई| इसमें राजेश खन्ना ओर हेमा मालिनी की जोड़ी नजर आई| ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी|

अंदाज नाम से छाने वाले एक्टर में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है| उनकी फिल्म ‘अंदाज’ साल 1994 में आई थी| फिल्म में उनके साथ जूही चावला और करिश्मा कपूर थीं|

अनिल कपूर के बाद साल 2003 में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा अंदाज नाम से फिल्म लेकर आए थे|

You cannot copy content of this page