Google Analytics —— Meta Pixel

इस गांव में हर किसी को है भूलने की बीमारी, सबसे बुजुर्ग शख्स की उम्र 102 साल

experiment-village_1703495940

फ्रांस| दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी अनोखी चीजों के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण पश्चिम फ्रांस में एक ऐसा ही अनोखा गांव स्थित है। यह गांव क्यों अनोखा है? यह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस गाव में हर व्यक्ति को डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी है। इस गांव का नाम लांडैस है। गांव में सबसे बुजुर्ग शख्स की उम्र 102 साल है, तो वहीं सबसे छोटा शख्स 40 साल का है।

इस गांव के मुख्य चौराहे पर एक जनरल स्टोर है, जहां पर सभी जरूरत की चीजें मिलती है, लेकिन पैसे नहीं देने होते हैं। इसलिए किसी को अपने पास पर्स रखना याद रखने की जरूरत नहीं होती है। गांव के लोगों को मुफ्त में दुकान और रेस्तरां के साथ-साथ, थिएटर में जाने और दूसरी एक्टिविटी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में…

लैंडैस गांव एक तरह का एक्सपेरिमेंट है। मतलब इस गांव को एक्सपेरिमेंट के लिए बसाया गया है। क्या अल्जाइमर से पीड़ित लोगों में हर चीज याद रखने तनाव दूर करने से बीमारी ठीक करने में मदद मिल सकती है? बोर्डो विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स की एक टीम इस एक्सपेरिमेंट को कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में खरीदारी से लेकर सफाई तक के लिए कोई समय तय नहीं है। यहां ग्रामीणों को सिर्फ आजादी दी गई है कि वो सबकुछ अपने हिसाब से करें।लोगों के परिवार यह जानकर खुश होते हैं कि उनके लोग सुरक्षित हैं और बिना किसी तरह के तनाव के जीवन जी रहे हैं।

यहां रहने वाले लोगों की बीमारी में सुधार आया है। गांव में करीब 120 लोग रहते हैं और हेल्थ प्रोफेश्नल की भी इतनी है संख्या है।