Google Analytics —— Meta Pixel

BJP नेता और उनके भाई पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

3656672-untitled-42-copy

जांजगीर चांपा।  भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू एवं उसके भाई योगेश साहू को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक एवं उसके भाई योगेश साहू को गंभीर रूप से चाकू मार कर घायल किया गया है जिसे जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है। आरोपियों की पतसाजी जारी है। पुलिस के द्वारा बताया गया की जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।