Google Analytics —— Meta Pixel

थम नहीं रहा अवैध प्लाटिंग का खेल! 7 एकड़ भूमि को निगम के बुलडोजर ने फिर से किया समतल

Apr-9-8-860x484

भिलाई। नगर पालिक निगम के तहत ग्राम कुरूद में चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रोड़ पर तीन खसरे की 7 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर दी गई। भूमाफिया द्वारा यहां कब्जे के लिए पक्की फेनसिंग कर दी गई थी। भिलाई निगम की टीम ने शिकायत मिलने के यहां कार्रवाई की और अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को फिर से समतल किया।

दरअसल भिलाई  निगम को शिकायत मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के पास ग्राम कुरूद के खसरा नं. 172/1 एवं 2 के 1 एकड़ तथा खसरा नं. 47/1 के 6 एकड़ लगानी भूमि में बिना अनुमति के प्लाटिंग किया जा रहा है। सूचना पर आयुक्त ने भवन शाखा तथा जोन-2 को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाये गये मार्ग संरचना तथा लगाये गये पोल को जेसीबी से उखाड़ कर मुरूम सड़क को ध्वस्त किया गया।

कार्यवाही में जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, भवन शाखा के उपअभियंता शहबाज अहमद, तोड़ फोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। लोकसभा चुनाव के प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के आड़ में कुछ लोग अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जे की कोशिश में लगे हुए है। जिस पर निगरानी रख शक्ति से कार्यवाही के निर्देश आयुक्त ध्रुव ने अधिकारियों को दिए है।

रीसेंट पोस्ट्स