Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के खिलाफ अब कुछ भी नहीं बोलेंगे महंत, हाथ जोड़कर कहा ‘ये बात उनके भक्तों को बता दीजिए’

CHARANDAS-MAHANT

गौरेला| छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने आखिरकार अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने से तौबा कर लिया है। गौरेला पहुंचे चरण दास महंत ने आज मीडिया के सवालों के जवाब में|

मीडिया के सामने ही हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहता और यह बात उनके परिवार वालों, मुख्यमंत्री, भक्तों और मंन्त्रिमंडल को बता दीजिए।

इस प्रकार लगातार विवादों में चल रहे चरण दास महंत ने आखिरकार हाथ जोड़कर मीडिया के सामने ही नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दिए। दरअसल इसके पहले चरण दास महंत का मोदी को लाठी मारकर मूड तोड़ने वाले आदमी चाहिए और मोदी डिफाल्टर आदमी है

जैसे बयान सामने आए थे और इसे लेकर चरण दास महंत की जमकर किरकिरी हो रही थी। वहीं राजनांदगांव में उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सक्ती जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था, उन्होंने पीएम मोदी को डिफॉल्टर करार दिया था।

इसके पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि मोदी के सामने लाठी लेने वाला और मोदी को मूड फोड़इया आदमी चाहिए ये काम भूपेश बघेल कर सकते हैं। इस बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई और आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा था।

 

रीसेंट पोस्ट्स