Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर नगर निगम द्वारा शहर की चारों दिशाओं में फायर सब स्टेशन बनाने का ​फैसला

fire_brigade_1694081131

रायपुर| राजधानी रायपुर में बीते दिन गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन आफिस में भीषण आग लगी थी जिसमें बड़ा नुकसान हुआ था। यहां पर दमकल गाड़ियां भी बहुत देर से पहुंची थी।

वहीं लगातार हो रही आगजनी की घटना को देखते हुए अब रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए प्रशासन ने जगह की तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दरअसल, राजधानी रायपुर स्थित गुढियारी के भारत माता चौक के पास हुए बिजली विभाग में हुए आगजनी में दमकल की टीम देर से पहुंची थी। इस मामले को मीडिया ने जमकर उठाया था।

जिसके बाद प्रशासन ने शहर के चारों तरफ फायर ब्रिगेड की गाडियां खड़े करने का फैसला लिया है।

राजधानी रायपुर की बढ़ती बसाहट और लगातार हो रही आगजनी की घटना को देखते हुए अब रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने बताया है कि शहर के हर कोने में फायर सब स्टेशन होना जरूरी है।

जिससे आगजनी की घटना के समय फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच सके और आगजनी पर तत्काल काबू पाया जा सके।

कर्मिशियल क्षेत्रों और हाई राइस बिल्डिंगों के मुताबिक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रखने सब स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही वह समय आएगा की मात्र एक फोन पर गाड़ियां तुरंत पहुंच सकेगी।