दोपहर 12 बजे ही क्यों करना पड़ता है होटल से चेक-आउट? एक्सपर्ट से जानें कारण

शेयर करें

न्यूज़रूम| जब भी हम छुट्टियों में घू्मने जाने का प्लान करते हैं| तो हमारे दिमाग में सबसे पहले होटल का ख्याल आता है किस जगह पर होटल बुक करें, होटल कितने बजट में मिल जाएगा और कितने दिन के लिए लेना है| लेकिन क्या आपने देखा है कि आप चेक-इन तो कभी भी कर सकते हैं लेकिन चेक आउट का एक निश्चित समय होता है| चाहे आप होटल में दोपहर 2 बजे चेक इन करें या शाम 4 बजे, आपको अगले दिन दोपहर 12 बजे तक चेक आउट करना होगा| ऐसे में आज इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताएंगे कि होटल से दोपहर 12 बजे ही चेक आउट क्यों करना पड़ता है|

सभी होटलों में चेक आउट दोपहर 12 बजे ही किया जाता है| 12 बजे चेक आउट करने से बेडशीट बदलने, साफ-सफाई और अन्य तैयारियां पूरी करने का समय मिल जाता है| जब सभी कमरे के मेहमान एक ही समय में चेक-आउट करते हैं, तो सफाई एक ही बार में की जाती है| अगर मेहमान अपने हिसाब से चेक आउट करते हैं तो अलग-अलग समय अंतराल पर चेक आउट होगा| ऐसे में एक साथ सारी सफाई करना संभव नहीं होगा, इससे स्टाफ के लिए परेशानी बढ़ सकती है| हालांकि कई मेहमान देर रात या सुबह 5 बजे चेक-इन करते हैं और 12 बजे चेक आउट करना पड़ता है| ऐसे में कई बार कस्टमर्स शिकायत भी खूब करते हैं|

छुट्टियों पर जाने के बाद कोई भी जल्दी उठना पसंद नहीं करता है| इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए चेक-आउट का टाइम दोपहर 12 बजे का रखा गया है, ताकि इस समय तक आप आराम से उठकर अपना समान पैक करके आसानी से निकल सकें|

You cannot copy content of this page