Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को गाली-गलौज करने वाला गिरफ्तार…

1224611-asdfsd

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने की नीयत से अश्लील गाली गलौज करने वाले आरोपी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में 13 अप्रैल 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की आमसभा थी। वे यहां कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव का प्रचार करने आए हुए थे। आम सभा समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार के द्वारा मीडिया को बीते दी जा रही थी। इस दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और लोक शांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दी गई। उक्त घटना का वीडियो अभी वायरल हुआ। इसके खिलाफ आवेदक बीपी सिंह ने मस्तूरी थाना में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

उक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर अपराध क्रमांक 184/24 धारा 294, 504 भादवि का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।