कई गांवों में मतदान का बहिष्कार, पोलिंग बूथ में सन्नाटा, वोट डालने नहीं पहुंच रहे ग्रामीण

3689944-untitled-39-copy

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान जारी है| इस बीच महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के उदंती अभ्यारण्य के कई गांवों में मतदान बहिष्कार हो रहा है| इसकी सूचना के बाद आला अफसर गांव में पहुंचे| जहां बम्हनीझोला मंडी में ग्रामीणों के साथ अफसर चर्चा कर रहे हैं| मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कोयबा, नागेश, साहेबीनकछार, गरीबा के बूथ में आने वाले 9 गांवों के मतदाता मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं| बता दें कि चुनाव से पहले 30 से ज्यादा गांवों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था| लेकिन अन्य जगह प्रशासन मतदाताओं को मनाने में सफल रहा बाकी जगह लोग अब भी अड़े हुए हैं| बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में साढ़े 9 बजे तक 16.15 प्रतिशत मतदान हुआ है| राजिम विधानसभा में 15.38 प्रतिशत मतदान हुआ है| ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए है|

रीसेंट पोस्ट्स