मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, भूपेश बघेल के साथ भाजपा कार्यकताओं ने की धक्का-मुक्की, पोलिंग बूथ में जाने से भी रोका

शेयर करें

राजनादगांव। चुनाव के बीच पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है| यह आरोप खुद भूपेश बघेल ने लगाया है| उन्होंने कहा कि टेडसरा मतदान केंद्र जा रहे थे| इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया और धक्का मुक्की की गई| इसके साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भी लगाए गए|

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह से खबरें आ रही है मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है| सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है| लेकिन पंडरिया के 114 नंबर पोलिंग बूथ में पुलिस वाले ही लोगों को धमका रहे हैं| दूसरी तरफ टेडसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई, मुझे बूथ पर जाने से रोका गया| कहा गया कि आपको अधिकार नहीं और मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाने लगे और भाजपा के लोग धक्का मुक्की कर रहे थे| हालांकि नारेबाजी से मुझे फर्क नहीं पड़ता| लेकिन एक प्रत्याशी को बूथ में जाने से कैसे रोका जा सकता है|भूपेश बघेल ने बताया कि मामले में मैंने पुलिस और निर्वाचन आयोग को सूचना दी है कि एक प्रत्याशी के साथ इस प्रकार से ये लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं|

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने चुनाव को लेकर कहा है शत प्रतिशत जीत हो रही है| उन्होंने कहा जो पांच साल जनता की सेवा हमने की है| किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में काम किया है उसका परिणाम है| भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राशन कार्ड काट दिए, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिकों का पैसा काट दिए|

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page