Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में LLB स्टूडेंट के साथ रेप: संबंध बनाने के बाद भाई को फोटो भेजकर दी‌ धमकी

girl-child-abuse-rape-victim-fear-cry-rapist-shut-1

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा दुर्ग में LLB की पढ़ाई करने वाली करती थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में आरोपी की बहन और पीड़िता एक साथ LLB की पढ़ाई करते थे। इस वजह से दोनों के बीच आपसी जान पहचान भी थी। इस बात का फायदा उठाकर पहले आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी ने संबंध बनाते हुए छात्र की अश्लील फोटो भी ले ली थी। बताया जा रहा है कि अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करते हुए वह लगातार छात्र के साथ संबंध बनाता रहा है।

मना करने पर भाई को भेजी फोटो

बताया जा रहा है कि लगातार आरोपों से परेशान होकर पीड़िता ने उससे मिलने और संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने छात्रा के भाई को उसका अश्लील फोटो भेज दिया। भाई ने जब इस पूरे मामले में बहन से पूछताछ की तो बहन ने रोते हुए पूरी आप बीती बताई है।  इसके बाद छात्रा ने अपने भाई के साथ उतई थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंची थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।