मतदान केंद्र पर जमकर पथराव, भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बीजेपी कार्यकर्ता घायल

5666 copy

नोएडा। तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस ने भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर हुए पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे।

इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाडिय़ां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।

रीसेंट पोस्ट्स