Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग के इस ज्वेलरी दुकान में लूट, लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

image_750x_663a435b9eaf0

दुर्ग। दुर्ग में मोती कांप्लेक्स स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात हुई है, जिसमे दुकान संचालक से उसकी सोने की चेन लूट ली। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने बदमाश को पकड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मोती कांप्लेक्स दुर्ग में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले ताराचंद कांकरिया अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान डिपरापारा दुर्ग निवासी आरोपी राज सोनी दुकान में पहुंचा। आरोपी ने दुकान संचालक को धमकाया और गले से उसकी सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। तब दुकान के मालिक और उसके बेटे ने तेज आवाज लगाई। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। फिर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।