CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ में आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे… यहां रोल नंबर डालकर मिलेगी मार्कशीट

शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी होंगे। परीक्षा के नतीजे 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। विद्यार्थी सीधे वेबसाइट पर लिंक क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से ही परिणाम का इंतजार है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर परिणाम घोषित करेंगे। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके। बताा दें बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। जहां 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को खत्म हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली। 10वीं में इस बार 3 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह 12वीं में 2 लाख 55 हजार छात्रों ने पंजीयन कराया।

You cannot copy content of this page