Google Analytics —— Meta Pixel

शराब के नशे में धुत्त होकर सवारियां ढोते है ई रिक्शा चालक, शराब भट्ठी में सुबह से पीने लग जाती है कतार, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

198

दुर्ग (चिन्तक)। शहर से अधिकांश ई रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत्त होकर सवारियोंं को लाने का काम कर रहे है। फलस्वरूप जान माल पर खतरे की स्थिति बन गयी है। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे लोगो की जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने की कोई पहल नही की जा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन व पुलिस विभाग किसी बडी जान लेवा दुर्घटना के घटित होने का इंतजार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार शहर में लगभग एक हजार के आसपास ई-रिक्शा चालक है। जिसके कुछ लोगों के स्वयं के वाहन है तथा कुछ किराए पर लेकर ई रिक्शा चालक वर्तमान में सवारियां ढोने की बजाय शराब भट्ठी जाते है। सुबह दस बजे शराब भट्यिोंं में ई रिक्शा की लंबी कतार देखी जाती है।

शराब का सेवन करने के बाद ही सवारियां ढोने के लिए निकल जाते है सवारियों को भी इनके नशे मे रहने का अहसास नही होता उन्हें गंतव्य स्थान में पहुंचने की जल्दी रहती है। कभी कभार कोई सवारी को ई रिक्शा चालक के नशे में होनेे का अहसास होता है और जब वे इसका विरोध करते है तो रिक्शा चालक बदतमीजी पर उतर जाते है। नशे की हालत में इन्हें अगल बगल से गुजरने वाले वाहनो का भी ध्यान नही रहता स्पीड बढ़ाकर अपना ई रिक्शा चलाते है। इससे भविष्य में बड़ी जानलेवा दुर्घटना घटित हो सकती है।

पुलिस विभाग नही कर रहा है कार्यवाही
शराब के नशे में सवारियों को ढोने का काम कर रहे है ई रिक्शा चालक बेखौफ है। इसका मुख्य कारण पुलिस विभाग द्वारा इनके विरूद्ध किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही की जा रही है। शहर की विभिन्न देशी शराब भट्टियों में ई रिक्शा चालको की कतार रोज देखी जाती है। भट्ठियां खुलने से पहले इनका जमावड़ा हो जाता है यदि पुलिस विभाग भट्ठिायों में कतार बद्ध होकर खड़े ई रिक्शा चालको पर जुर्माने की कार्यवाही करें तो इस पर काफी हद तक विराम लग सकता है।

रीसेंट पोस्ट्स