Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत अर्जी

anwar-debhar

बिलासपुर। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को आज बेल नहीं मिली। हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि अनवर ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मांगी थी। अब 10 जून के बाद जमानत अर्जी पर अंतिम सुनवाई होगी।

बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया है। पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया। ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया।