Google Analytics —— Meta Pixel

पिता से ज्यादा जमीन से मोह , जमीन बेचने की बात पर पिता पर ब्लेड से हमला, पढ़ें पूरी खबर

images (1)
बिलासपुर| आज के समय में जान से ज्यादा जमीन-जायदाद को महत्व दिया जा रहा है। इसी के परिणामस्वरूप लगातार जमीन विवाद सहित कई मामलों में अपने नाते-रिश्तेदार को जान से मारने से नहीं चूकते हैं। लोग जान से ज्यादा जमीन से मोह करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मस्तूरी क्षेत्र में आया है। जहां पर कलयुगी बेटे ने कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने की बात कहने पर पिता पर ब्लेड से हमला कर दिया। लहूलुहान पिता थाने पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के कोनी गांव में रहने वाले लालजी मनहर ने मारपीट की शिकायत की है। वे चार महीने से अपने बेटों से अलग रह रहे हैं।

गुरुवार की सुबह आठ बजे वे अपनी पत्नी से बच्चों की शादी में लिए हुए कर्ज को चुकाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने की बात कही। इसे उनके बड़े बेटे परमेश्वर ने सुन लिया।

उसने कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर उसने अपने पिता पर ब्लेड से हमला कर दिया।

बेटे ने अपने पिता के हाथ को ब्लेड से कई जगह काट दिया। उनकी बेटी ने किसी तरह से बीच-बचाव किया। हमले में लहूलुहान वृद्ध ने घटना की शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जमीन विवाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। जहां पर अपनों की हत्या कर दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सीपत थाना क्षेत्र में पिता की जमीन विवाद पर कुल्हाड़ी से हत्या का मामला सामने आया था। इसी तरह से चकरभाठा क्षेत्र में देवर ने अपनी भाभी की हत्या जमीन विवाद पर कर दी थी। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।