Google Analytics —— Meta Pixel

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का करवाया गैंगरेप, एक ही दिन में तीन बार हैवानियत का शिकार

1228744-jash

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका को केरल से बुलाया, उसके आने पर उसके साथ आपसी सहमति से संबंध बनाया और फिर दूसरे दिन प्रेमिका को अपने दोस्तों को सौंप दिया। आरोपियों ने एक ही दिन में तीन बार पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी और उसके दो साथी व तीन नाबालिग लड़कों सहित छह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, रूह कंपा दने वाली युवती से हैवानियत की दास्तां जशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। 20 वर्शीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वो केरल में काम करने 2022 में गई थी। 25 मई शनिवार को प्रेमी रसल कुजूर के कहने पर केरल से जशपुर लौटी थी। जिसके बाद बस से अपनी बड़ी मां के घर लुडे़ग पहुंची। दूसरे दिन 26 मई को लुडे़ग से बस में बैठकर लोरो दोफा आयी। यहां प्रेमी रसल कुजूर से मिली, जिसके बाद उसके साथ चली गई। इस दौरान दोनों के बीच आपसी सहमति के साथ संबंध बना।

27 मई को प्रेमी ने रात 7-8 बजे के पीड़िता को फोन किया और अपने तीन साथियों को उसके पास भेजकर गांव के डेम की तरफ आने को कहा। प्रेमी की बातों में आकर युवती तीनों लड़कों के साथ चली गई। डेम के पास पहुंचने पर रसल कुजूर के साथ 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़का भी मौजूद था। प्रेमिका के डेम पर आते ही रसल कुजूर वहां से चला गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद निशुल तिर्की और तीन नाबालिग लड़कों ने पीड़िता से मारपीट कर उसे खींचते हुए खेत में ले गये। लड़की के चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से गैंगरेप करने लगे। घटना के दौरान एक नाबालिग ने वीडियो भी बना लिया।

दुष्कर्म करने के बाद चारों आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग निकले। पीड़िता जब रोते हुये जा रही थी। इसी बीच फिर से चारों आरोपी अपने एक और साथी को लेकर आये और रास्ता रोकर पीड़िता के साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म करने लगे।

 

घटना के बाद एक नाबालिग लड़के ने पीड़िता को अपने बाइक में जबरन बैठाकर थोड़ी दूर एक पेड़ के पास ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया और पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर चला गया। पीड़िता जैसे तैसे अपनी सहेली से संपर्क की और घर जाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़िता को दुलदुला थाने लाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी प्रेमी रसल कुजूर 24 वर्ष, निशुल तिर्की 18 वर्ष, रितेश कुजूर 20 वर्ष सहित तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल तीनों नाबालिग आरोपियों को संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। वहीं तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।