Google Analytics —— Meta Pixel

बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नाबालिग, बदनामी के डर से मां ने कर ली खुदकुशी

Bhilai-Suicide-1

भिलाई। छत्तीसगढ़ के ट्वीन सिटी कहे जाने वाले दुर्ग जिले के भिलाई से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने कहा है कि यादव परिवार के 16 वर्षीय नाबालिक लड़के पर बेटी की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके चलते महिला ने खुदकुशी कर ली। वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

दूसरी ओर मृतक महिला के मायके वालों की मानें तो पति और ससुराल वालों ने बेटी का ख्याल नहीं रखते थे, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। मृतक के मायके वालों का आरोप है कि हाल ही में ससुराल वालों ने मारपीट की थी, जिसकी जानकारी उसने फोनकर दी थी। उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसे काफी चोट लगी है। इधर इस पूरे मामले की हकीकत जानने पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन शार्ट पीएम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने नहीं आई है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। बता दें कि मृतिका के ससुराल वालों के आरोप के अनुसार मृतिका की नाबालिक बेटी का एक नाबालिक लड़के ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेलिंग कर रहा था। वहीं आरोपी के परिवार ने मोहल्ले में मृतिका द्वारा पैसे लेनदेन कर समझौता करने की अपवाह फैला दी थी, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली थी।