Google Analytics —— Meta Pixel

CG Breaking News जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही : पुलिस को चकमा देकर मर्डर का आरोपी हुआ फरार

633311

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जेल प्रशासन की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जेल के अंदर एक मर्डर के केस में बंद कैदी की तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कैदी मौका मिलते ही फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, संजीव दास अंबिकापुर के जेल में हत्या के केस में बंद था। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान, मौका मिलते ही कैदी रास्ते मे बिहीबाड़ी केडी अस्पताल के पास एम्बुलेंस से कूदकर भाग निकला। वहीं प्रशासन की इस लापरवाही को चलते कैदी के फरार होने से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।