Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कमरे में दफनाया लाश

GHTYJ

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के कमरे में दफन लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और आशिक ने अवैध संबंध के चलते साथ मिलकर हत्या की थी और लाश को कमरे में दफना दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लाश को दफनाने मे मदद करने वाली मृतक की सास की तलाश कर रही है।