Google Analytics —— Meta Pixel

lok sabha Election Result 2024 छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटों में आगे, भूपेश बघेल बड़े अंतराल के पिछड़े, कोरबा में कांग्रेस आगे

4fa3fe41aef38871ec94998bb70c6ed8

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम ने लोगों को चौकाकर रख दिया है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर बढ़त बनाकर रखी हुई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में शुरुआत में भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं 12 बजे तक भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बनाकर रख ली है।

छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट में से राजनांदगांव लोकसभा से बीजेपी प्रत्यशी संतोष पांडे आगे चल रहे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी तोखन साहू आगे चल रहे हैं। कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यशी ज्योत्सना चरणदास महंत आगे चल रहे हैं। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी कमलेश जांगड़े आगे चल रहे हैं। महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी रूप कुमारी चौधारी आगे चल रहे हैं। कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी भोजराज नाग आगे चल रहे हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी राधेश्यम राठिया आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्यशी चिंतामणि महाराज आगे चल रहे हैं।

राजनांदगांव से भूपेश बघेल चल रहे पीछे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। भूपेश बघेल शरुआती रुझान में बघेल लगातार आगे चल रहे थे। इसके बाद राजनांदगांव सीट की गिनते जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे ही भूपेश बघेल पीछे होते जा रहै हैं।

रीसेंट पोस्ट्स