Google Analytics —— Meta Pixel

BHILAI Breaking News : पत्नी को चाकू से मारकर पति ने किया हत्या, आरोपी फरार, तलाश जारी

23

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को चाकू से गोदकर आरोपी पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह खौफनाक वारदात मरोदा क्षेत्र की है। प्रमिला नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी।

पिछले डेढ़ साल से वह मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरन पोसन कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइमन मसीह उसे और बच्चों को वापस लेने मरोदा पहुंचा था। पत्नी प्रमिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।
पत्नी के मना करने पर गुस्साए पति ने घर से ही धारदार चाकू उठाया और ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। चाकू के वार से प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपी साइमन मसीह की तलाश में लग गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी साइमन मसीह नशे का आदी है और शादी के बाद से लगातार पत्नी से विवाद करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साइमन कोई कामधंधा भी नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी प्रमिला ने उसे छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी।

रीसेंट पोस्ट्स