Google Analytics —— Meta Pixel

तीन साल के मासूम को दादा के गोद में छोड़कर, पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या

1331346-dead

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से युवा दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी के बाद गांव में शोक की लहर है। दोनों चार साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। उनका तीन साल का बच्चा भी है। दोनों ने आत्महत्या किन कारणों से उसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। पूरा मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो का बताया‌ जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय राकेश गुप्ता की शादी अंजू गुप्ता से हुई थी। लगभग चार साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। उनका तीन साल का एक बच्चा भी है। युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ अंबिकापुर में रहता था। घटना के दिन वह अपना गांव आया। गांव के घर में युवा दंपति ने जहर सेवन कर लिए। पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा है।

जानकारी के अनुसार, राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी था। साथ ही अंबिकापुर में निजी चिकित्सालय में काम भी करता था। वो परिवार के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। राकेश मंगलवार को अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे के साथ करीब ढाई बजे  अंबिकापुर से गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चे को अपने पिता के गोद में छोड़ दिया और पति पत्नी कमरे के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों टीवी की वॉल्यूम फूल करके जहर का सेवन किए हैं, ताकि किसी प्रकार की आवाज बाहर न जा पाए, और न ही किसी को शक हो।

रीसेंट पोस्ट्स