Google Analytics —— Meta Pixel

भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई: जिला सहकारी समिति के 5 कर्मचारी बर्खास्त, 2 को डिमोशन

Dainik-Chintak-Breaking-News

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में जिला सहकारी समिति के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही दो का डिमोशन किया गया है. यह कार्रवाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्टाफ उपसमिति की बैठक के बाद की गई है. बैठक में कलेक्टर, उप आयुक्त सहकारिता और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं और सहकारी बैंक के सीईओ उपस्थित थे. इन कर्मचारियों पर धान खरीदी में गड़बड़ी, बैंक से फर्जी तरीके से पैसे का आहरण, काम में लापरवाही के मामले दर्ज किए गए थे.

रीसेंट पोस्ट्स