Google Analytics —— Meta Pixel

बस होने ही वाली थी शादी, तभी खुला ऐसा राज, जानते ही उड़ गये होश……

th

Boy friend became Step dad : एक लड़की अपनी शादी की तैयारी में मशगूल थी| वह अपने ड्रीम बॉय के साथ पिछले 8 सालों से रिश्ते में थी| लेकिन शादी से कुछ दिनों पहले ही उसे अपने मंगेतर और मां से जुड़ी ऐसी चौंकाने सच्चाई पता चली, जिसके बाद उसने तुरंत अपना रिश्ता तोड़ दिया| दरअसल, इस महिला को अपनी सगाई तोड़ने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उसे पता चला कि उसका छोटा भाई वास्तव में उसके मंगेतर और उसकी मां की संतान है| यानी कि जिसे अब तक वो अपना पति बनाने का ख्वाब देख रही थी, वो पहले से ही उसका सौतेला बाप बन चुका था| 24 साल की लड़की का कहना है कि 16 साल की उम्र से हम दोनों साथ थे| मेरे 25 साल के मंगेतर का हमेशा मेरी मां के साथ अच्छा रिश्ता रहा है, ऐसे में मैं उम्मीद भी नहीं कर सकती थी कि ऐसा कुछ हो सकता है| लड़की का कहना है कि वे एक-दूसरे के करीब थे, फिर भी यह सब हो गया|

सोशल मीडिया पर लड़की ने लिखा, “मेरे मंगेतर और मैं तब से साथ हैं जब हम 17 और 18 साल के थे| ईमानदारी से कहूं तो वह हमेशा दयालु, सुंदर और मजाकिया रहा है और हर कोई कहता था कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उसके जैसा बॉयफ्रेंड मिला| मैं भी खुद को बहुत भाग्यशाली मानती थी| वह हमेशा मेरे साथ प्यार और सम्मान से पेश आया, इसलिए यह सब मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है| मेरा अपनी मां के साथ भी हमेशा अच्छा रिश्ता रहा है| दुनिया के खिलाफ हमेशा वह और मैं साथ ही रहे हैं|” महिला को तब आश्चर्य हुआ जब उसे पता चला कि उसकी 42 साल की मां एक ऐसे व्यक्ति से प्रेग्नेंट थी, जिसे वो जानती तक नहीं थी| लड़की का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में भी मैंने मां का साथ देने की कसम खाई, चाहे कुछ हो जाए| फिर मेरे छोटे भाई का जन्म हुआ|

लड़की ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसने पोस्ट में कहा, “मेरे भाई के साथ मेरा घनिष्ठ संबंध है, मैंने उसके जन्म से ही उसकी देखभाल में मदद की है और मैं इस छोटे बच्चे से बहुत प्यार करती हूं|” लड़की का मंगेतर जब उसके छोटे भाई से मिलता-जुलता, उससे प्यार करता, घुमाने ले जाता, तब भी उसे कुछ अजीब नहीं लगा| वो यही सोचती रही कि वह उसका मंगेतर था, जो मेरे भाई और मेरे साथ समय बिताता था| लेकिन नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज देखने के चक्कर में सास और दामाद के अवैध रिश्ते का पोल खुल गया| लड़की ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज देखने के दौरान मेरा लैपटॉप बंद हो गया, मुझे चार्जर लेने के लिए दूसरे कमरे में जाना पड़ता| ऐसे में मैंने बगल में रखे अपने मंगेतर का आईपैड ले लिया|

लड़की ने जैसे ही आईपैड को खोला, ताबड़तोड़ मैसेज दिखने लगे| पढ़ने के बाद उसे मां और मंगेतर के बीच अफेयर का पता चल गया| लड़की ने कहा, “मुझे अपने मंगेतर के आईपैड का पासवर्ड पता था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने पहले कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया| उस दिन जैसे ही आईपैड लॉग इन हुआ और मुझे ढेर सारे संदेश मिले (मुझे लगता है कि उसने भी काफी समय से इसका इस्तेमाल नहीं किया है?) खैर, इसने मेरा ध्यान खींचा और मैं इसे जांचने लगी और मुझे सब कुछ मिल गया|” महिला को अपने मंगेतर और मां के बीच बातचीत के मैसेजेस मिले, जिसमें कहा गया था कि वे दोनों “दोषी” महसूस कर रहे हैं| उसकी मां अपनी बेटी को सच्चाई बताना चाहती थी, जबकि उसका मंगेतर घटना का खुलासा करके उसे खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहता था|

पोस्ट में लड़की ने आगे कहा कि मैसेज पढ़ने के बाद मुझे सारी बातें समझ आ गईं| ऐसे में जैसे ही उसका मंगेतर घर आया, उसने उससे बात की और आखिरकार उसने सच बता दिया| लड़की ने कहा कि ये सब तब हुआ, जब कुछ साल पहले मैं कुछ दोस्तों (गर्ल्स ट्रिप) के साथ घूमने गई थी, तब मेरा मंगेतर मेरे घर पर मां के साथ था| उसी दौरान उनकी बातचीत हुई और वे एक-दूसरे के करीब आ गए| उसी दौरान लड़की की मां प्रेग्नेंट हो गई| फिर दोनों अलग हो गए, लेकिन सच्चाई मुझसे छुपा ली| हालांकि, अब 24 साल की इस महिला ने सगाई तोड़ दी है, लेकिन अभी तक अपनी मां से इस बारे में बात नहीं की है| लड़की का कहना है कि मैं जब 17 साल की थी, तब बॉयफ्रेंड से अपने बच्चे पैदा करने के बारे में सोचती थी| हम भविष्य के बारे में बात करते थे| लेकिन उसने धोखा दिया|