Google Analytics —— Meta Pixel

शर्मनाक घटना: छत्तीसगढ़ में युवक ने गाय से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

posts

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक गाय से युवक ने दुष्कर्म किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव का है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव के चौक में आरोपी टंकेश्वर कवर एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया. पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, जिसके कारण उसे पैर में चोट भी लगी है. वहीं यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.