शराब घोटाला मामले में EOW के हाथ लगे अहम सबूत, नकली होलोग्राम को यहां छिपाकर रखे थे ढेबर, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nakli-Hologram_V_jpg--1280x720-4g

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय ढाई हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ था। EOW की टीम इस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच EOW को इस पूरे घोटाले को लेकर तगड़े सबूत मिले हैं। प्रकरण में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के धनेली स्थित परिसर में डुप्लीकेट होलोग्राम (Duplicate hologram) की कई रोल अधजले हालत में एजेंसी ने जब्त किया है। इसके साथ ही सबूत मिटाने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों अनुराग द्वेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अनवर ढेबर, अरविंद सिंह के गुर्गे बताए जा रहे हैं। EOW ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

मामले में नोएडा में दर्ज है FIR

बता दें कि हजारों करोड़ के शराब घोटाले में नकली होलोग्राम का प्रयोग किया गया था। इस मामले की ईडी के बाद EOW भी जांच कर रही है। वहीं इस प्रकरण में नकली होलोग्राम बनाने वाले फर्म के संचालक के साथ ही अन्य प्रमुख आरोपियों के खिलाफ नोयडा के एक थाने में FIR दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पहले ही नोएडा पुलिस ने होलोग्राम निर्माता विदु गुप्ता के साथ ही अनवर ढेबर और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स