Google Analytics —— Meta Pixel

पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, चार पहिया वाहन जलकर खाक

2021_12image_18_20_162373538fire

कोरबा। जिले के पेट्रोल पंप में भीषण आग लगी हैं। इस आगजनी में एक एक कर चार वहां जल गए। घटना कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप का हैं।

जानकारी के मुताबिक पंप परिसर में छोटी सी चिंगारी भयानक आग में बदल गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उस चारपहिया वाहन में लगे आग पर काबू पाने की कोशिश की। पेट्रोल पंप में रखें अग्निशामक यंत्र,रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पर आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक एक कर चार पहिया वाहन से स्कूटी,मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दिए। इसके साथ ही एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ साथ कोरबा से दमकल विभाग की वाहन को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने निर्देशित किया।