Google Analytics —— Meta Pixel

चौकी प्रभारी की कार को देर रात अज्ञात तत्वों ने किया आग के हवाले

image_750x_66975f8e2d013

बलौदाबाजार। निपनिया चौकी प्रभारी की कार को देर रात अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके तक पहुंचती तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी| फिलहाल, आग कैसे लगी और किसने लगाई, यह तो पता नहीं चला है| घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है|

जानकारी के अनुसार निपनिया चौकी प्रभारी किशुन कुम्भकार के घर के सामने खड़ी कार में देर रात किसी अज्ञात आरोपी ने आग लगा दी| कार से आग उठते देख भाटापारा नगरपालिका के फायर ब्रिगेड को टीम फोन किया गया, लेकिन न तो सीएमओ और न ही फायर टीम ने फोन रिसीव किया| आखिरकार निपनिया से 45 किमी दूर स्थित अमेरा की फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी|

 

रीसेंट पोस्ट्स