हाथ में हथकड़ी लगाकर कैदी को ताजमहल का दीदार कराने पहुंची हरियाणा पुलिस, फिर जो हुआ…

agra-news-2024-07-0924a767598ae4

आगरा| ताजमहल के पूर्वी गेट पर बुधवार को एक अजीबोगरीब और हैरतअंगेज दृश्य देखने को मिला| जब हथकड़ी लगाए एक कैदी को ताजमहल के अंदर जाने की कोशिश करते हुए देखा गया| इस दृश्य ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया| एएसआई के कर्मचारियों ने कैदी को ताजमहल में प्रवेश करने से रोक दिया| हालांकि उसके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे| यह घटना तब हुई जब हरियाणा से एक कैदी को पेशी पर लाया गया|

पुलिसकर्मियों के साथ ताजमहल घूमने की इच्छा रखते हुए, कैदी हथकड़ी लगाए हुए सीधे ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंच गया| यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए| ना ही पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी पकड़ी और ना ही उसे किसी अन्य तरह की पाबंदी में रखा गया| कैदी बड़े आराम से खुले आसमान के नीचे टहलता हुआ नजर आया| प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मी कैदी के साथ एक मेहमान की तरह व्यवहार कर रहे थे| स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस अजीबोगरीब हरकत को अपने कैमरों में कैद करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कैमरा छीन लिया|

यह मामला तब और पेचीदा हो गया जब पता चला कि पुलिसकर्मी हरियाणा जिले से आए थे और कैदी को पेशी पर लाने के दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी की मर्यादा का उल्लंघन किया| हालांकि जैसे ही कैदी को लेकर पुलिस ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंची, तो एएसआई के कर्मचारियों ने हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया, और वह बिना ताजमहल देखे वापस चले गए|

रीसेंट पोस्ट्स