Google Analytics —— Meta Pixel

‘हां, मैं करती हूं अपराधी से प्यार..’, महिला का खुल्लमखुल्ला इजहार, लेकिन लोग…

couple-silhouette-sunset-holding

कहा जाता है कि इंसान कितनी भी अच्छी या महंगी लाइफस्टाइल जी रहा हो, अगर उसे प्यार किसी दूसरे बैकग्राउंड वाले शख्स से हो जाए, तो उसे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता कि वो खुद कहां से आया है| कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ, जब उसका दिल एक जेल काट रहे अपराधी पर आ गया| उसने इस बात को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं हुई बल्कि वो अपनी डेटिंग के किस्से सुना रही है|

प्यार-मोहब्बत तो बिना सोचे-समझे ही होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कोई अपराधी से प्यार कर बैठे| हालांकि एक महिला ने ऐसा ही किया और एक क्रिमिनल के प्यार में यूं पागल हुई कि उससे शादी तक कर डाली| एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला का संपर्क अपने प्रेमी से एक पेन पाल वेबसाइट के ज़रिये हुआ था और जल्दी ही उसे प्यार हो गया|

लोरा नाम की महिला वैसे तो दुबई में रहती है लेकिन वो मूल रूप से जर्मनी की है| उसने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसकी मुलाकात अपने पति से Write A Prisoner नाम की पेन पाल वेबसाइट के ज़रिये हुई थी| उसे वेबसाइट पर एक ऐसा कैदी दिखा, जिसकी पसंद काफी कुछ उससे मिलती थी| ऐसे में उसने इस कैदी से मैसेज और चैट पर बात करनी शुरू कर दी और जल्दी ही उसे इससे प्यार हो गया| 6 महीने के बाद लोरा इस कैदी से मिलने के लिए अमेरिका की जेल में भी पहुंच गई|

लगभग 14 मुलाकातों में उन्होंने बहुत सी तस्वीरें खींचीं ताकि वे एक-दूसरे को देख सकें और याद कर सकें| डेटिंग के 7 ही महीनों में कपल ने तय कर लिया कि वे एक-दूसरे से शादी करेंगे| दिलचस्प ये है कि उनकी शादी भी जेल में ही हुई| अब वो साल 2025 का इंतज़ार कर रही है, जब उसका पति जेल से बाहर आएगा और वो अमेरिका में शिफ्ट हो जाएगी| हालांकि लोरा का कहना है कि लोग उनके इस रिश्ते को लेकर उसका मज़ाक भी उड़ाते हैं और ऐसे कमेंट्स भी करते हैं, जो उसे बुरे लगें|

रीसेंट पोस्ट्स