Google Analytics —— Meta Pixel

सनकी पति का कारनामा, चलती कार से पत्नी को फेंका, पैर के ऊपर चढ़ा दी कार

crime

दुर्ग| पति-पत्नी में लड़ाई झगड़े व मारपीट की घटनाएं अक्सर ही सामने आती है। कुछ तो मारपीट तक ही सीमित रहते हैं लेकिन कुछ सनकी पति पत्नी के साथ अमानवीय कार्य करने से भी नहीं कतराते है। एक मामला दुर्ग में मंगलवार की सुबह सामने आया है। जहां पर एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से ही फेंक दिया। इतना ही नहीं कार से फेंकने के बाद उसके पैरों को कार से कूचल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में कराई है।

बता दें, मामला दुर्ग थाना क्षेत्र का है। मामला पति-पत्नी के विवाद का है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका सिंह उम्र 24 वर्ष की शादी सेक्टर-4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 जून के महीने में हुई थी, लेकिन शादी के दो महीने बाद से ही प्रियंका व रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी।

मंगलवार की सुबह प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर-9 स्थित हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर-5 स्थित घर लेकर जा रही थी। इस दौरान उसका पति रजत वहां आ गया सेक्टर-5 के चौक के पास पहुंचकर कार से उतरा और अपनी पत्नी प्रियंका से जोर-जबरदस्ती करते हुए कार में बैठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने पहले ही कार में बैठा लिया था।

उसके बाद प्रियंका व रजत के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगे। लेकिन सनकी पति रजत ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार तक घसीटा और बैठाया फिर उसे कार से बाहर फेंक दिया। इतने से ही आरोपी शांत नहीं हुआ उसने प्रियंका को कार से कुचलने का प्रयास किया इस चक्कर में प्रियंका के पैर कार से कुचल दिया।

इसके बाद वह वहां से प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर के घर ले आया। आरोपी ने प्रियंका की 72 वर्ष की दादी उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। प्रियंका के घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तब उसके परिजन आरोपी रजत के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।