डिप्टी CM अरुण साव का भांजा लापता, दोस्तों के साथ गया था रानीदहरा जलप्रपात

images

कवर्धा| कवर्धा जिले के वॉटरफॉल में नहाते समय डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार जिले बैरख गांव से लगे रानीदहरा जलप्रपात में नहाते समय 20 साल के तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ धनंजय देवांगन, लक्की यादव, विकास सिंह, साहिल रिजवी और राहुल यादव के साथ रविवार को घूमने के लिए रानीदहरा जलप्रपात गया था। वे शाम करीब साढ़े 4 बजे वहां पहुंचे। जलप्रपात में सभी साथ में नहा रहे थे, तभी पानी में फंसकर गहराई में चला गया और लापता हो गया।

इसकी सूचना पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फिर बोड़ला पेट्रोलिंग टीम ने घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुषार को ढूंढना शुरू किए, उसकी की खोज देर रात तक चलती रही, लेकिन वह नहीं मिला।  पुलिस आसपास के लोगों से भी मदद ले रही है। साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

SDRF की टीम को भी बुला लिया गया है। जवान जल प्रपात के साथ ही आसपास तलाश कर रहे हैं, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तो के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। फिलहाल मौके पर बोडला थाना पुलिस की टीम मौजूद है। उसे तलाश किया जा रहा है।

कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा वाटरफॉल है। पर्यटन के लिए फेमस इस जलप्रपात में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लगातार कई बार हादसे की जानकारी भी सामने आती रहती है। यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं हैं।

रीसेंट पोस्ट्स