Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय सेना रायपुर में करेगी सैन्य कौशल का प्रदर्शन, सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Vishnudev-sai-new-e1706705906514
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ट्वीट कर कहा है कि इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

रीसेंट पोस्ट्स