Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई, कहा – सब पर बनी रहे भगवान की कृपा

1240890-cm-vishnu

रायपुर। Krishna Janmashtami 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि, भगवान श्री कृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि, भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।

रीसेंट पोस्ट्स