Google Analytics —— Meta Pixel

त्रिपुरा और केरल के लिए साय सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ: प्राकृतिक आपदा पर CM विष्णुदेव ने जताया दुख, दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ देने का ऐलान

cm-vishnudeo-sai-4
रायपुर। केरल व त्रिपुरा में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है। त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने व संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने यह पहल की है।

बता दें केरल के वायनाड़ में भूस्कलन व त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ। केरल में आपदा ने कई लोगों की जान ले ली और इसी प्रकार त्रिपुरा की बाड़ ने भी जानमाल का भारी नुकसान किया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।