Google Analytics —— Meta Pixel

डुप्लीकेट चाबी की मदद से परिसर में घुसे चोरों ने, गरियाबंद के प्रसिद्ध कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दान पेटी पर किया हाथ साफ

images

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के धर्मनगरी राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के भगवान कुंलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है| अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी चुराई और उससे पैसे निकालकर कुछ दूरी पर नदी में ही फेंक दिया| आज सुबह जब मंदिर खोला गया, तब इस चोरी का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर मंदिर के अंदर घुसे थे| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है|