Google Analytics —— Meta Pixel

महिला की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो पायी है पहचान, पुलिस जुटी जांच करने में

maut

बिलासपुर| खारंग नदी के किनारे झांडियों में एक महिला की क्षत-विक्षत शव मिला है। इससे इलाके सनसनी फैल गई है। लाश के पास में ही कपड़े और बर्तनों से भरी एक पोटली भी मिली है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव 15 से 20 दिन पुरानी मानी जा रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला का शव नदी में बहकर आया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर चिल्हाटी के पास खारंग नदी के किनारे आसपास के लोगों को झाड़ियों से बदबू आयी, तब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि एक क्षत-विक्षत लाश पड़ी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक शव किसी महिला की है, लेकिन लाश पूरी तरह से गल गई है और कंकाल बन गई है। जिससेे उसकी पहचान करना मुश्किल है। लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी।

पुलिस को घटनास्थल के आसपास जांच की तब एक गड्ढे में कपड़े और बर्तन रखे थे। लेकिन उसमें भी महिला की पहचान करने के लिए कोई सामान नहीं मिला। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

पुलिस आशंका जता रही है कि इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि तेज बारिश के समय बाढ़ में महिला खारंग नदी में बहकर आयी होगी।

रीसेंट पोस्ट्स