Google Analytics —— Meta Pixel

‘ऐश्वर्या के पास टाइम नहीं है…’ जब बहू को लेकर जया बच्चन ने कही ये बात, बताया था रिश्ते का सच

aishwarya-rai-4-2024-08-7fb62243

नई दिल्ली| बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाने वाले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच खटपट की अफवाहें हैं| दोनों पिछले काफी समय से अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं , जिसको नेटिजंस ने भी नोटिस कर लिया है| कई बार अकेले स्पॉट हो चुकीं ऐश को हाल ही में गणपति के दरबार में भी फैंस ने अकेले देखा और फिर बातें बनने शुरू हो गईं कि कुछ तो गड़बड़ है| हालांकि, दोनों इस मामले पर चुप हैं| अफवाहें हैं ऐश के रिश्ते सिर्फ अभिषेक से नहीं सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन से भी बिगड़ गए हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार खुद जया बच्चन ने जया संग अपने रिश्ते को लेकर बात की थी|

ऐश्वर्या राय पिछले दिनों ‘जलसा’ के बाहर स्पॉट बेटी आराध्या के साथ स्पॉट हुई| वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि परिवार में सब ठीक हो गया है| लेकिन कुछ दिनों बाद ही ऐश को गणपति के पंडाल में अकेले देख फिर लोगों के मन में सवाल खड़े होने लगे| इन वीडियो के वायरल होने के बाद जया बच्चन के उस इंटरव्यू को लोग फिर याद कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बहू को लेकर बात की थी|

अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर यूं तो कई बार अपने परिवार के बारे में बाते करते नजर आते हैं| लेकिन बेटे अभिषेक की शादी के बाद जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बहू ऐश्वर्या को लेकर बात की थी| उन्होंने बताया था कि उनके बीच कैसा रिश्ता है|

उन्होंने कहा था कि वह ऐश्वर्या की पीठ पीछे राजनीति या परपंच नहीं करतीं| उन्होंने कहा था कि उसका और मेरे रिश्ता दोस्त वाला है| हम दोनों दोस्त हैं| अगर मुझे उसकी कोई बात पसंद नहीं आती तो मैं उसे उसके मुंह पर बता देता हूं| मैं उसकी पीठ पीछे राजनीति नहीं करता| अगर वह मुझसे असहमत होती है, तो वह खुद उसको जाहिर कर देती है|

जया ने सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद करते हुए आगे कहा था कि इतना है कि मैं थोड़ा ज्यादा नाटकीय हो सकती हूं और उसे थोड़ा ज्यादा सम्मानजनक होना होगा| आप जानते हैं मैं अब बूढ़ी हो रहा हूं| उन्होंने आगे कहा था कि हमें घर पर बैठकर बातें करने में मजा आता है| लेकिन सिर्फ हम दोनों| हालांकि उनसे पास ज्यादा समय नहीं है| ऐश जो भी करती है हम उसका मजा लेते हैं| मेरा उसके साथ बहुत अच्छा रिश्ता है|

कॉफी विद करण के पुराने एपिसोड में भी जया ऐश्वर्या के बारे में बात की थी| उन्होंने बताया था, ‘अमितजी, जैसे ही वह उसे (ऐश्वर्या) देखते हैं, ऐसा लगता है जैसे वह श्वेता को घर आते हुए देख रहे हों| उसकी आंखें खुशी से चमक जाती हैं|

जया ने कहा था कि ऐश ने उस कमी को पूरा किया जो श्वेता की शादी के बाद महसूस किया| हम कभी भी यह एडजस्ट नहीं कर पाए कि श्वेता परिवार में नहीं है, वह बाहर है और वह बच्चन नहीं है| यह कठिन है| उन्होंने अपनी बहू की सराहना करते हुए कहा, ‘वह प्यारी है, मैं उससे प्यार करती हूं| वह खुद इतनी बड़ी स्टार हैं और बहुत अच्छे से फिट हो गई हैं| वह एक स्ट्राग लेडी हैं और उनमें बहुत डिग्निटी है|

रीसेंट पोस्ट्स