Google Analytics —— Meta Pixel

थोक ट्रांसफर आर्डर पर बवाल: राजस्‍व विभाग में हुए तबादलों को हाईकोर्ट में चुनौती देने का ऐलान

badi-khabar

रायपुर। प्रदेश के राजस्‍व विभाग में एक दिन पहले (13 सितंबर) को 129 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 49 तहसीलदार, 51 नायब तहसीलदार और 28 राजस्व निरीक्षक शामिल हैं। ट्रांसफर आर्डर जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही इस पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। छत्‍तीसगढ़ कनिष्‍ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने इस मामले में गंभर आरोप लगाया है। संघ के अध्‍यक्ष नीलमणि दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रांसफर में पैसों का भारी लेनदेन किया गया है। जो लोग नतमस्तक हुए, उन्‍हें मनचाही पोस्टिंग दी गई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने मीडिया से चर्चा करते सवाल किया, पूछा कि किस काइटेरिया का पालन कर तबादला किया गया है, ना उम्र का, ना स्वास्थ्य का, न टेन्योर किसी भी काइटेरिया का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दो साल में प्रदेश अध्यक्ष को छह बार ट्रांसफर किया गया। संघ के पदाधिकारियों का चुन चुन कर ट्रांसफर हुआ। कुछ लोग सालों से जहां जमे थे, उन्हें फिर से वहीं वापस लाया गया।