Google Analytics —— Meta Pixel

तेल हुआ महंगा, दीपावली से पहले खाने के तेल पर बढ़ाया सीमा शुल्क, प्याज को लेकर भी बड़ा ऐलान…

1243292-dfdfff

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये रिफाइंड ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। ये बढ़ोतरी पाॅम ऑयल, सोयाबिन ऑयल, सूरजमूखी तेल पर की गई है। खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया है, जबकि रिफाइंड ऑयल पर अब 32.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी कर दी गई है। कस्टम ड्यूटी की बदलाव के बाद आज से तेल के दामों में वृद्धि देखी जाएगी।

प्याज के दाम पर भी केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज किसानों को बढ़ी राहत देते हुये न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया गया है। प्याज पर लगने वाले एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करके 40 प्रतिशत से 20 प्रतिशत कर दिया गया है। एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करने पर इसका असर बढ़ते हुए प्याज के दामों पर दिखाई देगा। कहा ये भी जा रहा है कि अब प्याज के दाम धीरे धीरे कम होंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा…

कृषि और कृषक कल्याण के लिए समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार ने अन्नदाता साथियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

जिसमें सरकार ने बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने का निर्णय लिया है। खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0% से बढ़ाकर 20% करने के साथ प्याज के निर्यात शुल्क को 40% से कम कर 20% कर दिया है। वहीं रिफाइन ऑयल के लिए मूल शुल्क (बेसिक ड्यूटी) को 32.5% तक बढ़ाने का निर्णय मोदी सरकार ने लिया है।

निश्चित ही इन महत्वपूर्ण फैसलों से सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली उत्पादक छत्तीसगढ़ के किसानों के आय में वृद्धि होगी। उनके उपज की बाजार में और अधिक मांग बढ़ेगी।

मैं इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।