Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी लगाने और ट्रांसफर करवाने के नाम पर 60.59 लाख की ठगी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

image_750x_66eb856b74cf0

रायपुर। पुलिस ने नौकरी लगाने और ट्रांसफर करवाने के नाम पर ठगी करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख 59 हजार रुपए की ठगी की है। मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार बंजारे ने थाने में लिखित शिकायत किया था कि केशव प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम बहतरा मस्तुरी बिलासपुर अपनी राजनीतिक पहुंच बताकर जिला एवं सत्र न्यायालय में भृत्य के पद पर नौकरी लगवा देने की बात बोलकर प्रार्थी से नगदी रकम 7,00,000 रुपए लेकर न तो नौकरी लगवाया और न ही पैसा वापस किया है।

इसी तरह अन्य कई लोगां से नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर करवाने के नाम पर कुल 60,59,000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अप.क्र. 365/2024 धारा 420 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना दौरान साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 18.09.2024 को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चाैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।