Google Analytics —— Meta Pixel

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 की मौत, 8 लोग घायल

maut

जांजगीर-चांपा। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 नाबालिग की मौत हो गई…..जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं….बताया जा रहा है कि..22 लोग पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे…उनका एक ग्रुप पेड़ के नीचे बैठा था..तभी अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई…एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई…जिसकी चपेट में आकर 11 वर्षीय चंद्रहास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 8 लोग झुलस गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सहायता प्रदान की।