Google Analytics —— Meta Pixel

महिला के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, फिर करने लगा अश्लील पोस्ट, शिकायत दर्ज हुई तो भाग निकला तमिलनाडु…

1244940-ghghgh

जशपुर। महिला को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी और उसमें अश्लील पोस्ट करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार फर्जी आईडी में गलत पोस्ट कर रहा था। खुद के खिलाफ जब शिकायत की जानकारी मिली तो जशपुर छोड़कर तमिलनाडु भाग निकला था। गिरफ्तार आरोपी का नाम सहदेव राम है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला द्वारा बाईट 13 जून 2024 को थाना कुनकुरी में रिर्पोट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक का फेक आईडी बनाकर 12 जून को इसके नाम से बदनाम करने की नियत से अश्लील पोस्ट फेसबुक में किया। पीड़ित महिला कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध जाँच शुरू की गई।

थाना कुनकुरी पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर आरोपी के मोबाइल नम्बर के आधार पर जाँच की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी सहदेव राम निवासी तपकरा क्षेत्र का है। सहदेव राम द्वारा अपने विरूद्ध अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने पर तमिलनाडु की ओर भाग गया था। पुलिस टीम तामिलनाडू जाने की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वापस तपकरा आया है और छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना तपकरा स्टाफ के सहयोग से आरोपी को दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड करना बताया। और रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर तामिलनाडू भागकर चला गया था। साथ ही अपने मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया था। आरोपी सहदेव राम उम्र 27 वर्ष निवासी बलुआबहार तपकरा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर 24 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया।

मामले में आरोपी पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप. निरी. सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक भुपेन्द यादव, नन्दलाल एवं थाना तपकरा के स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।