Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध अतिक्रमण का घर टूटने के बाद नहीं मिला आवास तो, पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्टोरेट पहुंची महिला

638628753779465856

बिलासपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंची महिला ने न्याय की मांग करते हुए आज आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला की इस हरकत से लोगों और अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चांटीडीह में बीते दिनों अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान महिला का घर टूटा था। कार्रवाई के बाद महिला को दूसरे जगह पर सरकारी आवास अलॉट करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक आवास नहीं मिलने से आहत महिला ने बोतल में पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची और आत्मदाह करने की कोशिश की।

यह घटना को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला को रोका और उसके हाथ से पेट्रोल से भरा बोतल और माचिस को छीना। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स