Google Analytics —— Meta Pixel

लव जिहाद के मामले में युवक पर FIR, नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश

tirandaj.com-2024-10-04T182359.2

बलरामपुर| बलरामपुर जिले में लव जिहाद के एक मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की नाबालिग थी और वह लगभग 5 महीने की गर्भवती भी थी। इस पूरे मामले में सामरी पुलिस की टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय का लड़का पिछले लगभग 5 सालों से हिंदू लड़की के संपर्क में था। वह उसके साथ कोर्ट में जाकर शपथ पत्र के माध्यम से शादी करना चाहता था। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस की टीम ने मामले में लड़का और लड़की दोनों को अपने कब्जे में लिया था।

मीडिया द्वारा इस खबर को काफी प्रमुखता से दिखाया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल मामले की जांच की।जिस पर लड़की का जब डॉक्यूमेंट चेक किया गया तो पता चला कि वह नाबालिग है। इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि लड़की लगभग 5 महीने की गर्भवती है।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तत्काल मामले में बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम समुदाय के लड़के ने लड़की से शादी करने के एवज में उसके पिता को 10000 की राशि भी दिया था ताकि वह समाज को खाना खिला सके जबकि लड़की के चाचा को यह पसंद नहीं था।